logo

कुपोषण पर कांग्रेस नेता अजय ने पाकिस्तान को बताया भारत से बेहतर, अब BJP का पलटवार

ajay_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की ओर से हाल ही में रिपोर्ट जारी किया गया है। जिसपर सियासत लगातार जारी है लेकिन अब इसकी चिंगारी झारखंड में भी उठनी लगी है। दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता सह पूर्व सांसद अजय कुमार में हाल ही में इस रिपोर्ट पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुपोषण में भारत पाकिस्तान से भी पीछे है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश से भी पीछे है। इतना ही नहीं अफगानिस्तान जहां सरकार की जगह तालिबान है,हम उससे भी पीछे हैं। लेकिन भारत में तो अमृतकाल और कर्तव्य काल की चर्चा हो रही है। क्रांगेस प्रवक्ता के इस बयान पर BJP ने पलटवार किया है। 


 अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हो जाना चाहिए शिफ्ट 
BJP के प्रदेश अध्यक्ष प्रतुल सहदेव ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। सहदेव ने कहा है कि अगर अफगानिस्तान और पाकिस्तान हमारे देश से बेहतर हाल में है तो राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी समेत पूरे कांग्रेस को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शिफ्ट हो जाना चाहिए। ऐसी विकृत सोच वालों को कम से कम वहां अच्छा खाना तो मिलेगा। सहदेव ने आगे कहा कि अजय कुमार देशद्रोही है। हमेशा उनके ऐसे विकृत विचार होते हैं।


क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स 
बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स एक ऐसी रिपोर्ट है जो भूख के गंभीर स्तर को दर्शाता है। साल 2023 में भारत 125 देशों में से 111 वें स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान (102वें), बांग्लादेश (81वें), नेपाल (69वें) और श्रीलंका (60वें) स्थान पर है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N