logo

हिंसा : लोहरदगा सांप्रदायिक हिंसा में 1 की मौत, दर्जनभर लोग घायल..इंटरनेट सेवा बंद

लोहरदगा सांप्रदायिक हिंसा में 1 की मौत, दर्जनभर लोग घायल..इंटरनेट सेवा बंद


लोहरदगाः
लोहरदगा में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 1 व्यक्ति की मौत होगी है। पूरे जिले में तनावपूर्ण स्थिति है। करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रांची रेंज के डीआइजी एवं सीआइडी डीआइजी वहां कैंप कर रहे हैं। कुछ घायलों को रिम्स भेजा गया है।

 

डीसी और एसपी कर रहे हैं कैंप
लोहरदगा में बाजार बंद है। सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। लोगों में फिलहाल भय का माहौल है। हिरही गांव की घटना के बाद फिर से लोहरदगा जिला अशांत नजर आ रहा है। डीसी और एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारी क्षेत्र में कर रहे कैंप।

 

लोहरदगा में उस दिन क्या हुआ था
बता दें कि लोहरदगा में रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई थी। आरोप है कि एक समुदाय कब्रिस्तान के पास लोग नारेबाजी करने लगे, तो दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया। यहीं से मामला खराब हो गया। इससे नाराज होकर उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके विरोध में दूसरे पक्ष ने 2 घरों को जला दिया। इसके बाद रामनवमी मेला में आग लगा दी गई। कई दुकानें जलकर खाक हो गई। देखते ही देखते पूरा शहर सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया। 1 व्यक्ति की मौत भी हो गयी।