logo

देशी कट्टे के दम पर बैंक लूटने पहुंचा युवक, कर्मचारियों के विरोध पर भाग निकला; छोड़ गया सुराग

देशी कट्टे के दम पर बैंक लूटने पहुंचा युवक, कर्मचारियों के विरोध पर भाग निकला; छोड़ गया सुराग

पलामू:
Plamu News: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आढ़त रोड स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बाजार शाखा में सोमवार को लूट की कोशिश का मामला सामने आया। दिनदहाड़े बैंक में हथियार लेकर पहुंचे एक अज्ञात अपराधी की गतिविधियों से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, बैंक कर्मियों की सतर्कता के कारण लूट की कोशिश नाकाम रही।

हथियार लेकर बैंक पहुंचा अपराधी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात अपराधी देसी कट्टा लेकर बैंक पहुंचा और हथियार के बल पर लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि, बैंक कर्मियों की सतर्कता के कारण वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।

भागने के दौरान गिरा देसी कट्टा
बताया जा रहा है कि फरार होने के दौरान अपराधी का देसी कट्टा रास्ते में ही गिर गया। घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मामले में स्पष्ट किया कि घटना के दौरान फायरिंग नहीं हुई है और न ही बैंक को लूटा गया है। फिलहाल, अपराधी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Tags - Palamu NewsMedininagar Bank LootJharkhand CrimeBank Loot AttemptPalamu Crime