logo

मांडर में पंचायत जनसेवक की हत्या, बारी में मिली खून से लथपथ लाश

कगीकगीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के मांडर थाना क्षेत्र के बिसाहा खटंगा गांव निवासी एरेनियुस टोप्पो (56) की शुक्रवार की सुबह उनके घर के नजदीक बारी में हत्या कर दी गयी। एरेनियुस बेड़ो के करकरी पंचायत में जनसेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि एरेनियुस टोप्पो प्रतिदिन की तरह अपने मवेशी को लेकर घर के नजदीक स्थित बारी गये थे। बारी में मवेशी बांधने व खेतीबारी का कार्य कर वह ड्यूटी करने बेड़ो जाते थे। वहां एक कमरा भी बना हुआ है। जिसकी चाबी शुक्रवार को घर में ही भूल गये थे। बारी से ही उन्होंने चाबी के लिए घर में फोन किया तो कुछ देर बाद उनकी नतिनी नेहा सुरीन चाबी लेकर बारी पहुंची तो उसने एक अज्ञात व्यक्ति को भागते और खून से लथपथ अपने नाना को जमीन पर गिरा देखा। सिर व चेहरे पर गहरे जख्म थे।

नेहा ने अपनी नानी को फोन कर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और घायल को मांडर के निजी अस्पताल ले गये। लेकिन इससे पहले ही एरेनियुस की मौत हो चुकी थी। मामले में मृतक की पत्नी मैक्सिमा कुजूर के बयान पर मांडर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस हत्या के मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर गयी थी। जानकारी के अनुसार एरेनियुस टोप्पो का कोई संतान नहीं है. उनकी पत्नी मैक्सिमा कुजूर मांडर स्थित संत जेवियर उच्च विद्यालय में शिक्षिका हैं। संतान नहीं होने को लेकर उन्होंने रिश्ते में अपनी नतिनी नेहा सुरीन को बचपन से ही अपने घर में रखा है। 

Tags - रांची रांची मांडर मांडर न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड की खबर Ranchi Ranchi Mandar Mandar News Jharkhand News