logo

रामलीला मंचन के दौरान गश खाकर गिरे परशुराम बने कलाकार, मौत

ramlela.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गढ़वा में रामलीला मंच पर उस वक्त हड़कंप मंच गया जब स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए कलाकार की मौत हो गई। दरअसल मंच पर रामलीला का नाटक चल रहा था। इसी दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार विनोद प्रजापति अचानक गिर गए। बता दें कि विनोद प्रजापति की उम्र 40 साल थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। 


दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु
मामला गढ़वा जिले के डंडई की है। जहां रामलीला पर आधारित मंचन स्टेज पर चल रहा था। रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग था। धनुष टूटने के थोड़ी देर बाद स्वयंवर में भगवान परशुराम पहुंचते हैं। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं-धनुष को किसने तोड़ा? धनुष को किसने तोड़ा? जल्दी बताओ... जल्दी...। इसी बीच अचानक चक्कर खाकर मंच पर विनोद प्रजापति गिर पड़ते हैं। जब वह अचेत होकर गिर जाते हैं तो नाटक का पर्दा गिरा दिया जाता है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N