logo

बीजेपी के शासनकाल में त्रस्त हो गयी है जनता, सुखदेव भगत के नामांकन समारोह में बोले CM चंपाई सोरेन 

CH25.jpg

रांची
लोहरदगा लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए  कहा कि महंगाई की मार इतनी हो गई है कि जनता इनके शासन से त्रस्त हो गई है। 2014 में महंगाई कम थी, सिलेंडर के दाम कम थे, युवाओं को रोजगार मिल रहा था। यह लोग झूठे वादे कर महंगाई कम करने और हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आए। कहा, उस समय से जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा इन्होंने आवास योजना का भी पैसा देना बंद कर दिया। तब हम लोगों ने अबुवा आवास योजना लाया। तीन कमरा का मकान देने का काम कर रहे हैं। छात्रवृत्ति हम दे रहे हैं। हमलोग सर्वजन को पेंशन दे रहे हैं। 

अगले 5 साल में देखेंगे काम 
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि इस बार के चुनाव में आपने अगर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि को चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया तो अगले 5 वर्षों में आप देखेंगे की आपके लिए क्या काम किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस देश की अस्मिता को बचाए रखना हमारा आपका धर्म है। आज बीजेपी के कुकर्मों की वजह से इस देश में लोग एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बीजेपी ने इस देश में बेरोजगारों की एक फौज खड़ी कर दी है। सुखदेव भगत ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है। लोकतंत्र बचाने का है। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है। इन्होंने सीएनटी एसपीटी एक्ट के साथ, छेड़-छाड़ करने का प्रयास किया। वन अधिकार अधिनियम मे संशोधन किया। ये लोग आदिवासीयों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
जेएमएम के गुमला विधायक भूषण तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरना धर्म कोड बिल को बीजेपी नहीं लागू करना चाहती है। सभा को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झीगा सुशरण मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन गुमला जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, सतीश पॉल मुजनी, गजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, रमा खलखो, मानस सिन्हा,राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, बॉबी भगत आदि शामिल हुए।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Champai Sorengumlalohardaganomination Sukhdev Bhagat