डेस्क:
धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में सभी एक ही परिवार के थे। आशीर्वाद ट्विन टावर के जिस घर में आग लगी, वहां बेटी की शादी थी। जब हादसा हुआ, उस समय घर से 500 मीटर दूर सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में इसी परिवार की बेटी स्वाति की शादी की रस्में चल रही थीं। अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर में लगी आग 5वें फ्लोर तक फैल गई। इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।

पीएम ने की PMNRF से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद अग्निकांड पर शोक जताया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि इस हादसे में घायलों को 50000 सहायता राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 'धनबाद में आग लगने के बाद लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।'
Deeply anguished by the loss of lives due to a fire in Dhanbad. My thoughts are with those who lost their loved ones. May the injured recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 31, 2023
हर संभव कार्य किया जाएगा
वहीं इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन भी दुख जताया है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।
धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2023
20 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
इस आग के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। आग इतनी भयानक तरीके से लगी कि अग्निशमन की 20 गाड़ियों को भी काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ रही। स्थानीय लोगों के अनुसार अपार्टमेंट से दर्जनों लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
