logo

अजय महतो के 2 हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे मिली कामयाबी 

murder.jpeg

रांची 

बुढ़मू क्षेत्र में हुई अजय महतो की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम जगदीश मुंडा, पिता स्व जीवा मुंडा और कृष्णा महतो, पिता नुनु महतो हैं। पुलिस ने बताया है कि दोनों ही अपराधी ओझासाड़म थाना बुढ़मू के रहने वाले हैं और हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकर कर ली है।  पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को रात में अजय महतो अपने दोस्त के साथ जगदीश मुंडा के घर ओझासाड़म गया था। बाद में अजय के परिजनों को पता चला कि अजय का दोस्त विक्की साहू वहां आया और उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद अजय गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिला।


संदेह होने पर मामले की शिकायत पुलिस में की गयी। डीएसपी रामनारायण चौधरी की नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने जगदीश मुंडा औऱ उसके दोस्त कृष्णा महतो को गिरफ्तार किया और दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी। दोनों ने अजय महतो की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि वे अजय का अपहण कर जिकरा फॉल के पास जंगल में ले गये और वहीं उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि अजय महतो आरोपी की पत्नी को तंग किया करता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गयी।    


 

Tags - CriminalCrime Newsmurder newsCrime News in HindiJharkhand Crime News