logo

जामताड़ा : पुलिस ने 2 कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, बड़ी सफलता

cybercriminal.jpg

जामताड़ा: 

झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराध के लिए कुख्यात है। पुलिस भी लगातार उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी करती है।  ताजा मामले में जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान कई साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपराधियों के पास से फर्जी सिम और मोबाइल बरामद किया है। 

साइबर अपराधियों के गढ़ में छापेमारी
जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के गढ़ करमाटाड़ नारायणपुर थाना क्षेत्र के कई साइबर अपराधियों के अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया। जहां पर साइबर अपराध करते रंगेहाथ 2 लोगों पुलिस पकड़ने में सफल रही, जबकि कई अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए साइबर अपराधी का नाम मकसूद अंसारी और मुख्तार अंसारी है।