logo

बड़ी खबर : झारखंड को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

vande_bharat_green.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया है। पीएम ने मध्यप्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची-पटना के अलावा पीएम ने 4 अन्य राज्यों को वंदे भारत की सौगात दी है। इनमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा शामिल हैं।  उद्घाटन से पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि , 'ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।' पटना से रांची के लिए रवाना हुई ट्रेन में 100 स्कूली बच्चों को निशुल्क सफर करवाया जा रहा है। जानकारी हो कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन का मेंटेनेंश किया जाएगा।

कब कहां रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
 रांची-पटना वंदे भारत रांची से 10.30 बजे चलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर होते हुए गया जंक्शन शाम 15.40 बजे पहुंचेगी। जहां रेलवे अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।  28 को यह गाड़ी पटना से सुबह 7 बजे खुलकर एक बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में शाम चार बजे रांची से खुलेगी, जो रात 10.05 में पटना जंक्शन पहुंचेगी। आज ट्रेन के उद्घाटन की सभी तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। मंगलवार को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जाएगा।

जानें कितना है किराया 
आईआरसीटीसी एप के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक रांची से पटना का किराया चेयरकार के लिए 1175 रुपए हैं और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2110 रुपए देने होंगे। रांची से पटना के बीच चेयर कार के लिए कुल 411 सीटों की बुकिंग होगी, वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 37 सीट बुकिंग के लिए रखे गए हैं।  वहीं पटना से रांची के बीच चेयरकार के लिए 423 सीटें और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 40 सीटों की बुकिंग होगी। पटना से रांची के बीच चेयरकार का किराया 1025 रुपए हैं और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1930 है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N