logo

आज वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, रांची स्टेशन में तैयारियां पूरी

vandebharat4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन आज (27 जून) को किया जाएगा। आज यह ट्रेन रांची से चलेगी। 28 जून से यह ट्रेन पटना से रांची के लिए नियमित रूप से चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन का सुबह 10.30 बजे ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन का मेंटेनेंश किया जाएगा। 28 को यह गाड़ी पटना से सुबह सात बजे खुलकर एक बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में शाम चार बजे रांची से खुलेगी, जो रात 10.05 में पटना जंक्शन पहुंचेगी। आज ट्रेन के उद्घाटन की सभी तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। मंगलवार को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जाएगा।


कब कहां रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
बताया गया है कि रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से 10.30 बजे चलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर होते हुए गया जंक्शन शाम 15.40 बजे पहुंचेगी। जहां रेलवे अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 


कल से नियमित परिचालन 
28 जून से गाड़ी संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 28 जून को ही गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N