logo

धनबाद : प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर लाला को जान से मारने की दी धमकी, कहा इसी हथियार का था इंतजार

PRINCEEE.jpg

धनबाद: 
धनबाद में अपराधियों का दुसाहस सिर चढ़कर बोल रहा है। आये दिन दिनदहाड़े बीच सड़क पर लोगों की हत्या कर दी जाती है। नन्हे हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस खान  आये दिन वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देता है। फिर भी हर बार पुलिस खाली हाथ रह जाती है, अब तक प्रिंस खान पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। वह अपने हाथ में नये हथियार लिए पंचायत समिति सदस्य मो इजराफिल उर्फ लाला को धमकी दी है। वीडियो में उसने रंगदारी नहीं देने पर  लाला को जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि धनबाद में धंधा करना है तो छोटे सरकार को रंगदारी देना होगा। 


क्या कहा वीडियो में
 वीडियों में प्रिंस खान ने कहा कि उसे इसी हथियार का इंतजार था। जो अब आ गया है। उसने कहा कि इजराफिर की मौत इसी हथियार से लिखी हुई है। प्रिंस खान ने बीसीसीएल,नगर निगम, और तमाम व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी की मांग की है। बता दें कि ये वीडियो उसने लाला खान को व्हाट्सएप पर भेजा है। जिसमें उसने लिखा है कि बेटी की शादी पर फहीम खान पेरोल पर बाहर आ रहा है। देखना उसका क्या अंजाम होता है। 

 

पहले भी जारी किया था वीडियो

गौरतलब है कि पहली  बार  प्रिंस खान ने वीडियो नहीं जारी किया इससे पहले भी वह आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी मोहम्मद इजराफिल उर्फ लाला से लगातार रंगदारी की मांग कर चुका है। प्रिंस खान ने फोन पर कई बार जान मारने की धमकी भी दी थी। जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या कांड के बाद उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें उसने नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।