logo

जामताड़ा : मंडल कारा में कैदी की मौत, हत्या के आरोप में किया गया था गिरफ्तार 

mandal_kara.jpg

जामताड़ाः 
जामताड़ा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध स्थिति में रविवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक कैदी का नाम चिराउद्दीन अंसारी है जो नारायणपुर थाना क्षेत्र के पूरनीघाटी गांव का रहने वाला है। 


2 माह पहले गिरफ्तरा किया गया था 
मृतक हत्या के मामले का आरोपी था तथा लगभग 2 माह पूर्व उसे जामताड़ा मंडल कारा गिरफ्तार कर लाया गया था। हालांकि इस संबंध में जेल तथा पुलिस के कोई पदाधिकारी कुछ भी खुलकर कहने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के कई पदाधिकारी तथा काफी संख्या में जवान शव के पास मौजूद हैं। हालांकि जेल सूत्रों की मानें तो रात्रि में कैदियों के दो घूंट में संभवत मारपीट हुई थी और उसी में इसकी मौत हुई होगी।