logo

कल रांची में बारिश का पूर्वानुमान, इस दिन छटेंगे बादल; बढ़ेगी ठंड

rain_in_winter_ranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। हवा के रुख में भी बदलाव होने के कारण आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। इससे राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिस कारण ठंड बढ़ेगी। हालांकि तीन नवंबर के बाद बादल छंट जाएंगे और मौसम साफ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।


अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट का दौर जारी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार देश के पश्चिम और उत्तर भाग में कायम पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखंड पर है। नम हवा आने से यहां बादल छा रहे हैं। कल रांची हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट का दौर जारी रहेगा। हवा पांच से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम होते होते ओस और ठंडक बढ़ रही है।


लोगों की बिगड़ने लगी तबीयत
तापमान में तेजी से गिरावट के कारण अधिक ठंड महसूस की जा रही है। मौसम में इस बदलाव से लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या अब आम हो गई है। इधर सर्द मौसम के आते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की भी आवक तेज हो गई है। बाजार में कंबल, रजाई, गद्दे से लेकर महिलाओं, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों तक के लिए गर्म एवं ऊनी कपड़े नजर आने लगे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N