logo

कर्नाटक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद बोले राजेश ठाकुर- अब भाजपा की सरकार आखिरी सांस ले रही है, जनता परिवर्तन चाहती है

rajesh_thakur3.jpg

द फलोअप डेस्कः 
कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सिद्धारमैया को सीएम पद और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का शपथ दिलाई गई। इस  शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी शामिल हुए। राजेश ठाकुर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार एवं सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है।

 

भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है जनता

राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता का समर्थन मिल रहा था। उसी से पता चल गया था कि भाजपा की सरकार आखिरी सांस ले रही है। अब समय आ गया है कि सभी विपक्षी पार्टियां साथ मिलकर मजबूती के साथ  केंद्र सरकार एवं बीजेपी शासित राज्य की सरकारों के द्वारा किए गए  भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंदी के साथ उठाए। देश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान है। जनता परिवर्तन चाहती है। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के परिणाम के बाद  केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब देश की जनता भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है। जब से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं l

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT