logo

झारखंड : काँग्रेस कमिटी की बैठक में बोले राजेश ठाकुर- हमारी लड़ाई ऐसी शक्ति के साथ, जिन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं

WhatsApp_Image_2022-07-16_at_8_04_46_PM.jpeg

रांची:
प्रदेश कांग्रेस(State congress)  की बैठक स्थानीय होटल चाणक्य बीएनआर में आज शनिवार को की गई। सांसद,विधायकों, समन्वय समिति के सदस्यों,  जिला संयोजक अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश कॉंग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे की  मौजूदगी में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी अविनाश पांडे(Avinash pandey) ने कहा कि सर्वप्रथम मैं झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस की पूरी टीम को एवं सहयोगी दलों को मांडर विधानसभा उपचुनाव(By election) की जीत पर हृदय से बधाई देता हूं। इस जीत का पूरा श्रेय हमारे कार्यकर्ता नेता गठबंधन के साथी दल के नेताओं को देता हूं। उन्होंने कहा कि यह जीत ऐसे समय पर मिली है जब पार्टी विभिन्न मोर्चों पर विभाजनकारी शक्तियों से सीधा संघर्ष कर रही है। 

केंद्र कर रहा ध्रुवीकरण की राजनीति 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई ऐसे शक्ति के साथ है।  जिन्हें लोकतंत्र एवं लोकशाही पर विश्वास नहीं है वो लगातार राजनीतिक लाभ के लिए ध्रुवीकरण के लिए नफरत की राजनीति कर रहे हैं।  केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर हमारे नेतृत्व की छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। काँग्रेस पार्टी ऐसे शक्तियों से लोकतान्त्रिक तरीके से डटकर संघर्ष करेगी।  उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमारे नेता राहुल गांधी  के साथ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का हमलोगों ने विरोध किया था। ठीक वैसे ही  सोनिया गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ  21 जुलाई 2022 को राजधानी रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का राज्यस्तरीय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाना है। हम पुराने विधानसभा मैदान में एकत्रित होकर हीनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय की ओर मार्च करेंगे।  साथ ही साथ 22 जुलाई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ सभी जिलों में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 09 से 14 अगस्त 2022 तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सभी जिलों में 75कि0मी0 लंबी गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा पदयात्रा कार्यक्रम का जिलावार रूट-निर्धारण एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए 20 जुलाई 2022 तक जिला वार बैठक भी आयोजित होंगे।  स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को राज्य की राजधानी रांची में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के समापन के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को काँग्रेस पार्टी से जोड़ने पर बल दिया।

आने वाले समय में जनसुनवाई कार्यक्रम का होगा आयोजन 
बैठक को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार लगातार चुनाव पूर्व जनता से किए गये वायदों को पूरा करने के दिशा लगातार काम कर रही है, संगठन के साथ मिलकर आने वाले  समय में जनसुनवाई कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि हम चुनौतियों का सामना करते 2024 की तैयारी में लग जाएं।बैठक में  मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद धीरज प्रसाद साहु, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर विधायक प्रदीप यादव,दीपिका पांडेय सिंह,डॉ इरफान अंसारी, कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, उमाशंकर अकेला, पूर्णिमा नीरज सिंह,  सोना राम सिंकू, राजेश कच्छप, रामचन्द्र सिंह, भूषण बाडा, शिल्पी नेहा तिर्की, सुखदेव भगत ,  केएन त्रिपाठी, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद,जवाहर लाल सिन्हा, मानस सिन्हा, कुमार गौरव, अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक, रमा खलखो, कुमार राजा, संजय लाल पासवान, अलोक कुमार दूबे, भीम कुमार, परविन्द्र सिंह,  प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सतीेश पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो,  रविन्द्र सिंह, अभिलाष साहु, गुंजन सिंह,कदेार पासवान, नेली नाथन, ज्योति सिंह मथारू,गजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष , संजय पांडेय,  अरविन्द्र तूफानी, अनुप केसरी सुरेश बैठा आदि प्रमुख शामिल थे।