logo

मंत्रियों के काम का पार्टी करे प्रचार, तभी वोटर हमसे जुड़ेंगे; बोले रामेश्वर उरांव

a154.jpeg

रांची:

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश में संगठन मजबूत हो रहा लेकिन वोटरों को आकर्षित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही काफी नहीं है बल्कि आमजनों के साथ संवाद भी स्थापित करना होगा। रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में संगठन पहले से बेहतर हालत में। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय खुद समय दे रहे हैं और इसका असर भी दिख रहा है। हेमंत कैबिनेट में मंत्री रामेश्वर उरांव ने संगठन को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए।

 

जनहित से जुड़े विभाग हमारे पास हैं! 
डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जन साधारण से जुड़े विभाग कांग्रेस पार्टी ने अपने पास रखा है। उन्होंने कहा कि यह मेरी ही थ्योरी थी ताकि प्रदेश की जनता पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ेगी। बता दें कि हेमंत कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्रालय पश्चिमी जमशेदपुर से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता के पास है। वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय डॉ. रामेश्वर उरांव के पास है। कृषि, सहकारिता और पशुपालन विभाग बादल पत्रलेख के पास है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम हैं। डॉ. रामेश्वर उरांव ने दावा किया कि यह हमारी ही थ्योरी थी जनहित से जुड़े विभाग हमारे पास हों। 

मंत्रियों के काम का प्रचार करे संगठन
वित्तमंत्री ने कहा कि जो आप कर रहे हैं जनता में उसका प्रचार भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल मंत्री कैसा काम कर रहे हैं, संगठन और पार्टी के स्तर से उसका प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि लोग संगठन से जुड़ें। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को भी वोटरों के पास जाना होगा।