logo

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : आज से नामांकन शुरू, 10 फरवरी तक नाम वापसी और 27 को मतदान 

ramgarh_election.jpg

रामगढ़:
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सारी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आज (31 जनवरी) से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नामाकंन की प्रकिया 7 फरवरी तक चलेगी। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी। नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडे ने अनुमंडल कार्यलय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।


 क्या था मामला
बता दें कि रामगढ़ के आईपीएल फैक्ट्री में 2016 में विस्थापितों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था जिसका तत्कालीन जिलापरिषद सदस्य ममता देवी ने नेतृत्व किया था। महीने भर चला यह आंदोलन एक समय उग्र रूप धारण कर लिया था जिससे पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे और आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।  इस आंदोलन ने ममता देवी को जनता ने विधायक तो बना दिया लेकिन कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए ममता देवी को दोषी पाया। कोर्ट ने ममता देवी पर दस हजार का जुर्माना लगाते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। पांच साल की सजा सुनाए जाने के कारण वह विधानसभा सदस्यता की अर्हता खो दीं और विधानसभा द्वारा उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT