logo

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रांची डीसी और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

rnc-a.jpg

द फॉलोअप डेस्क

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कचहरी चौक स्थित पार्क में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। नेताजी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर रजत कुमार, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Tags - Netaji Subhash Chandra Bose Netaji Birth Anniversary Ranchi DC SP Kachari Chowk Tribute