logo

CM चंपाई से मिले रांची DRM, नामकुम के ओवर ब्रिज उद्घाटन समारोह में आने का दिया न्योता

CN24.jpeg

रांची 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीआरएम रांची रेल मंडल जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने आगामी 26 फरवरी 2024 को जमशेदपुर एवं नामकुम रेलवे स्टेशन में अमृत स्टेशन, आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) तथा आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) के शिलान्यास मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

2 हजार रेल परियोजनाओं का उद्घाटन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देश के भीतर लगभग 2 हजार रेल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर झारखंड में रेल विकास की कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आगामी 26 फरवरी को रेल मंडल रांची द्वारा जमशेदपुर तथा नामकुम रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn