logo

रांची के क्षितिज को UPSC में मिला 366वां रैंक, कहा- बचपन से प्रशासनिक अधिकारी बनने का था लक्ष्य

KSHITIZ.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 की परीक्षा (UPSC 2022 Result) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। जिसमें कुल 933 अभ्यर्थियों ने सिलेक्शन हुआ है। इसमें झारखंड के भी कई अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है उन्हीं में से एक है रांची के क्षितिज कुमार। क्षितिज का रैंक 366 है। क्षितिज बचपन से ही पढ़ने में काफी होनहार छात्र रहे हैं। इसी का नतीजा है कि उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को भी कड़ी मेहनत से पास कर लिया है। क्षितिज की स्कूलिंग यानि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई डीएवी श्यामली से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से कंप्लीट किया। ग्रेजुएशन में उनका ऑनर्स सब्जेक्ट इकोनॉमिक्स था। 


खुद की पढ़ाई से पाया मुकाम 
यूपीएससी की तैयारी के लिए क्षितिज ने केवल 5 महीने ही कोचिंग की मदद ली। इसके अलावा उन्होंने सारी तैयारी खुद से ही की। यह क्षितिज का तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर लिया। इससे पहले उनका दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स क्लियर हुआ था। पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स में 2 नंबर की वजह से चूक गये थे। क्षितिज के पिता राजेश वर्मा राजस्व विभाग में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। क्षितिज की माता कैंब्रियन धुर्वा स्कूल में स्कूल टीचर के तौर पर कार्यरत है। उनकी एक बहन भी है जो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। क्षितिज के अनुसार उनका जो रैंक है उस हिसाब से उन्हें आईपीएस का पद मिल सकता है। 


7-8 घंटे करते थे पढ़ाई 
क्षितिज ने बताया कि दूसरे अटेम्प्ट के बाद जब मेंस क्लियर नहीं हुआ था। उस वक्त थोड़ा तनाव महसूस होने लगा था। ऐसा लग रहा था जैसे अब मैं यूपीएससी नहीं क्लियर कर पाऊंगा लेकिन परिवार का पूरा सपोर्ट रहा। इस वजह से मैं हताश ना होकर दोगुना मेहनत करने लगा। मैं हर दिन 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करता था। ग्रेजुएशन करने के बाद ही मैंने तुरंत ही सिविल सर्विसेज की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया था। मैंने कभी जॉब नहीं कि क्योंकि मेरा सपना एक प्रशासनिक अधिकारी बनना था। अब मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा कर पाऊंगा

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT