logo

तेज बारिश के बाद रांची का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट

SUHANA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के लगभग जिलों में हुई बारिश के कारण पूरे राज्य का मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रांची में भी तेज गरज के साथ बारिश हुई है। इससे मौसम में नमी आ गई है। तापमान में काफी कमी आ गई है। एक तरफ जहां दो दिन पहले सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास था नहीं आज बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि एक बात तो है इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 


कब तक रहेगा मौसम का यह हाल
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 9  और 10 मई को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 11 और 12 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे पूरे राज्य के तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। 


आज भी बारिश के अनुमान 
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी। वहीं, आज के मौसम की बात करें लगभग हर जिलों में बारिश होने के अनुमान पहले से ही थे। तो वहीं, कई इलाकों में तेज गति से हवा भी चलने की संभावना थी है। जबकि, गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में तेज बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी। साथ ही, बारिश के साथ-साथ पूरे राज्य में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

 

Tags - Rain in Ranchi Rain of Jharkhand Weather of Jharkhand Jharkhand latest weather update