logo

नियुक्ति पत्र मिलने पर प्राध्यापकों ने बाबूलाल मरांडी से मिलकर जताया आभार

RANCHI88772.jpg

रांची 

नियुक्ति पत्र मिलने पर इतिहास के प्राध्यापकों ने बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी से मिलकर आभार जताया है। बता दें कि नियुक्ति पत्र मिलने में हो रही देरी को लेकर चयनित प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पिछले दिनों राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। मरांडी के नेतृत्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस पर महामहिम राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। कल शनिवार को इतिहास विभाग के सभी चयनित प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त हो गया। जिससे प्राध्यापकों में खुशी है।

नव नियुक्त प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी, अरविंद कुमार साहू,साकेत बिहारी, प्रदीप झा, पंकज श्रीवास्तव, स्वीकृति, अमृता जायसवाल, नुपुर,नितिन नीरज शामिल हैं। बता दें कि कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन निकाला गया था। इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी।

31 अक्टूबर 2023 को जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की गयी। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा भी 2 फरवरी 2024 को नियुक्ति की अनुशंसा की गया। लेकिन विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति के नहीं होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुलाधिपति कार्यालय में लंबित थी। आज नव नियुक्त प्राध्यापकों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उनके सार्थक प्रयासों केलिए आभार प्रकट किया। प्राध्यापकों ने महामहिम राज्यपाल महोदय का भी आभार जताया है।  

Tags - appointment letter  professors  Babulal Marandi gratitude Jharkhand News