logo

नामकुम में राह चल रही महिला से 1 लाख रूपये की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस 

crime21.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
रांची के नामकुम में एक महिला से पैसे की छिनतई हुई है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राह चल रही महिला को अपना शिकार बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पास बदमाश 1 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

सदाबहार चौक के पास महिला से हुई छिनतई 
पुलिस ने बताया कि नामकुम के सदाबहार चौक के पास एक महिला से छिनतई हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सदाबहार चौक से गुजर रही थी। उसके पर्स में 1 लाख रूपये थे। अचानक बाइक सवार अज्ञात अपराधी उनसे पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के बयान के मुताबिक पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सदाबहार चौक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

राजधानी में बढ़ रही छिनतई की घटनाएं
बता दें कि राजधानी में आये दिन अपराधी छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हाल के दिनों में डोरंडा इलाके में 1 कार का शीशा तोड़ कर लाखों रूपये की लूट हुई थी। उसी प्रकार रांची के सबसे वीआईपी इलाके कांके रोड में चोरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। चोर सीएम आवास से 200 मीटर के दायरे में खड़ी एक कार से 14 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए थे।