logo

Sahibganj Breaking : दो समुदाय के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस पर पथराव, 8 आरोपी गिरफ्तार

sahibganj1.jpeg

साहिबगंज 

साहिबगंज से एक बुरी खबर मिल रही है। यहां दो समुदाय के बीच विवाद को सुलझाने गई पुलिस दल पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया है। राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी में पुलिस पर पथराव के इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद के बयान पर 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं, 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मिली खबरों में बताया गया है कि पथराव में पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही 4 पुलिस कर्मी इसमें घायल हो गये हैं। पथराव के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से आंसू गैसे के गोले दागे गये और हवाई फायरिंग की गयी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।