logo

लोहरदगा : चौथे दिन भी लोहरदगा में सर्च अभियान जारी, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से जुड़ा सामान जब्त किया

naxi.jpg

लोहरदगाः
लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार थाना अंतर्गत बुलबुल के जंगलों में इन दिनों सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी है। आज सुबह भी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के हथियार, वर्दी सहित कई अन्य सामग्री सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

वरीय पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा
एएसपी अभियान दीपक पांडे सहित अन्य पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस अभियान में मोर्चा संभाले हुए हैं। नक्सलियों के चारों ओर से घेरे जाने की सूचना है। इस मामले पर आला अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस करने की तैयारी में हैं जिसमें बरामद वस्तुएं की बारे में जानकारी दी जायेगी। 15 लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू के दस्ते के साथ आज चौथे दिन सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई है। 

नक्सलियों के खिलाफ हो रही बड़ी कार्रवाई 
बता दें कि लोहरदगा के पेशरार जंगल में पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ पिछले 3 दिन से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। हालांकि घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। पेशरार जंगल में नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू और रंथु उरांव के दस्ते की मौजूदगी के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है।