logo

स्पोर्ट्स : द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बोकारो की टीम बनी विजेता

658.jpg
द फॉलोअप डेस्क
द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बोकारो की टीम ने पलामू को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पलामू और तृतीय स्थान रांची ने हासिल की। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं रांची जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल मारवाड़ी 10+2 उच्च विद्यालय पुस्तक पथ अपर बाजार रांची में आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि उत्तम यादव, समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, एसोसिएशन के महासचीव ब्रजेश प्रसाद, संघ के दीपक वर्मा, अंश वर्मा, महेश तिर्की, स्वाति प्रभा, शंकर रजक एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

20 दिसंबर को होगी टीम की घोषणा
दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिले से लगभग 100 बालक-बालिका शामिल हुए। प्रदर्शन के आधार पर चयनित बालक और बालिका खिलाड़ी आगामी 24वीं मिनी एवं यूथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता दिनांक 23 से 25 दिसंबर 2022 तक पारादीप पोर्ट स्टेडियम जगतसिंहपुर ओडिशा होगी। वहीं, 24वीं सिनियर महीला पुरूष राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो दिनांक 5 से 7 जनवरी 2023 तक कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा एनसीआर दिल्ली में आयोजित हो रही इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा। झारखंड का प्रतिनिधत्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा 20 दिसंबर को टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा की जाएगीl