logo

रांची : घर से झगड़ा कर बहन के पास जा रही नाबालिग को 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

rape_28.jpg

रांची:
राजधानी रांची में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम मंगलवार को दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने परिजनों से झगड़ा कर घर से निकली थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे कांटा टोली के पास दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


बात करवाने के नाम पर किया रेप
मिली जानकारी के अनुसार अनगड़ा में रहने वाले नाबालिग मंगलवार रात अपने घर वालों से झगड़ा कर घर से निकल गई। वह अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान कांटा टोली चौक के पास व रास्ता भूल गई। नाबालिग के पास फोन नहीं था। लेकिन अपनी बड़ी बहन का फोन नंबर था। इस दौरान उसने कई लोगों से मोबाइल फोन कर अपनी बहन से बात करवाने को कहा। इसी दौरान बच्ची को अकेला घूमता देख भोलू कुमार राम नाम के व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसे उसकी बहन से बात करवाने के नाम पर कांटा टोली चौक स्थित मंगल टावर के पास ले गया। वहां पहले से मनीष तिर्की के नामक युवक मौजूद था। उसी जगह पर दोनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फिर फरार हो गए।


स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा
दरिंदों द्वारा गैंगरेप का शिकार हुई मासूम दर्द में कराहते हुए सड़क पर आई। स्थानीय लोगों ने उसे रोता हुआ देखा तो तुरंत थाने ले गए। नाबालिग की हालत बहुत खराब थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।मामले को लेकर रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल को जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए भोलू राम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसके बताने पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मनीष तिर्की को तमाड़ से धऱ-दबोचा। इस मामले में दोनों आरोपियों पर धारा 376 (डी) 34/4/6 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।