द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी-जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलनरत छात्र अपनी मांगों पर सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। इस संबंध में आंदोलनरत छात्रों के प्रवक्ता पीयुष कुमार ने स्पष्ट किया कि आज रात बैठक होगी। इसमें छात्रों की और से बातचीत में कौन कौन रहेंगे और बातचीत कहां और कब होगी, इसका निर्णय लिया जाएगा। इस तरह सरकार के प्रस्ताव को छात्रों ने सकारात्म ढंग से लिया है। मालूम हो कि बुधवार की दोपहर सरकार की ओर से एसडीएम रांची और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने छात्रों से मिल कर प्रस्ताव दिया था। उस समय छात्रों ने अन्यत्र जाकर बातचीत करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में आपसी बातचीत के बाद छात्रों ने सरकार के साथ वार्ता करने को तैयार हो गए। मालूम हो कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए सीएम ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद के अलावा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह को नामित किया है।
