logo

जमशेदपुर से सुप्रियो भट्टाचार्य हो सकते हैं उम्मीदवार, हेमंत लेंगे आखिरी फैसला

a1618.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:


सुप्रियो भट्टाचार्य जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से झामुमो के टिकट पर प्रत्याशी हो सकते हैं। जमशेदपुर से सुप्रियो भट्टाचार्य की उम्मीदवारी की चर्चा हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। हेमंत सोरेन ही इस विषय पर आखिरी फैसला लेंगे। कहा जा रहा है कि पार्टी में महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता के तौर पर योगदान दे रहे सुप्रियो भट्टाचार्य भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि सुप्रियो भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा में पिछले करीब 3 दशक से सक्रिय हैं और उनको सोरेन परिवार का भी काफी करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि सुप्रियो भट्टाचार्य जमशेदपुर में प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पहली पसंद हैं। 

सुप्रियो का विद्युत वरण महतो से होगा मुकाला
गौरतलब है कि एनडीए की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के विद्युत वरण महतो को जमशेदपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। अब अगर यहां से सुप्रियो भट्टाचार्य की उम्मीदवारी का ऐलान किया जाता है तो मुकाबला दिलचस्प होगा। बता दें कि सुप्रियो भट्टाचार्य, झारखंड में विपक्ष द्वारा किए गये किसी भी सियासी हमले को लेकर हमेशा सामने आते हैं। न केवल पार्टी का बचाव करते हैं बल्कि विपक्ष के हमलों पर जोरदार पलटवार भी करते हैं। सोरेन परिवार के करीबी हैं इसलिए, उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार के असंतोष अथवा विरोध की संभावनायें भी नगण्य है। 

इंडिया गठबंधन ने 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया
बता दें कि इंडिया गठबंधन ने अभी तक झारखंड के 14 में से 9 संसदीय सीटों पर ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। इनमें, कांग्रेस पार्टी ने लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग में प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब तक दुमका, गिरिडीह, चाईबासा और राजमहल संसदीय सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। राजद ने पलामू में ममता भुइयां को उतारा है वहीं कोडरमा में भाकपा (माले) ने विनोद सिंह को उतारा है। अभी 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान बाकी है। 

Tags - Supriyo BhattacharyaJMMJamshedpurJharkhand NewsLok Sabha Chunav 2024