logo

एशियन हॉकी के लिए कल से रांची आएंगी टीमें, घरेलू दर्शकों के सामने दिखेगा सलीमा टेटे और निकी प्रधान का जलवा

asasas1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एशियन हॉकी की मेजबानी इस बार झारखंड को मिली है। इसका आयोजन मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर से होगा। वहीं कल यानि 22 अक्टूबर से टीमों का आगमन राजधानी में होना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 22 अक्टूबर को भारत और जापान की टीमें रांची पहुंचेंगी। इसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को बाकी टीमों का आगमन भी हो जाएगा। बता दें कि खिलाड़ियों के आगमन को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरा कर ली गई है। टीमों के आगमन के बाद प्रैक्टिस मैच शुरू किया जाएगा।  


होम ग्राउंड पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी, सलीमा, संगीता और निक्की
एशियन हॉकी की भारतीय टीम में झारखंड की तीन बेटियां भी शामिल हैं। इनमें संगीता कुमारी, सलीमा टेटे और निक्की प्रधान शामिल है। इनके लिए ये प्रतियोगिता काफी खास होने वाला है क्योंकि ये सभी खिलाड़ी अपने होम ग्राउंड पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहली बार अपने खेल का जलवा अपने घरेलू दशकों को दिखाएंगे।झारखंड में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। जानकारी हो कि इन तीनों ने राज्य का नाम देश- दुनिया में रौशन किया है। लेकिन राज्यवासी इनका शानदार खेल पहली बार लाइव देख पाएंगे। ।यह प्रतियोगिता इन खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भारत में ही पहली बार आयोजित हो रहा है। छह बार हुई इस प्रतियोगिता में भारत एक बार भी खिताब नहीं जीत सका है।

मैच देखने के लिए कोई शुल्क नहीं

वहीं आपको बता दें कि इस पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में कोई शुल्क नहीं लगेगा। मतलब आपको मैच देखने के लिए कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। गेट नंबर तीन और चार से दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा यह प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N