logo

मंत्री आलमगीर से मुर्दे की गुहार, बोला- 'हुजूर अभी हम जिंदा हैं'

jan_sunvai.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम जनसुनवाई में बैठे थे। इस दौरान वो फरियादियों की समस्या को सुन रहे थे। सुनवाई कांग्रेस भवन रांची में चल रही थी। इसी बीच एक फरियादी वहां गुहार लगाते पहुंचा। उसकी समस्या सुन कर मंत्री जी के भी होश उड़ गए। फरियादी आकर उनसे बोलता है, हुजूर अभी हम जिंदा हैं'। दरअसल उस फरियादी को सभी सरकारी कागजों को मृत घोषित कर दिया गया है। बता दें कि शख्स का नाम लोकनाथ सिंह है। 


मरा हुआ और निसंतान घोषित कर दिया गया
लोकनाथ सिंह जनसुनवाई में खुद उपस्थित हुए और कहा कि हुजूर मैं अभी जिंदा हूं। मैं मरा नहीं हूं। फिर भी मुझे सरकारी कागजों पर मरा हुआ घोषित कर दिया गया है। जिस कारण कहीं उसकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। सारी जगह से थक हार से अब वो मंत्री जी के पास पहुंचे हैं। युवक ने बताया कि ये सब जमीन माफिया का काम है। उन्होंने लोकनाथ को वंशावली में मरा हुआ और निसंतान घोषित कर दिया। जिस पर उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री को बताया कि हुजूर न मैं मरा हूं न ही मैं निसंतान हूं। मैं यहां अपने बेटे के साथ आया हूं।


अंचलाधिकारी की भी मिलीभगत 
लोकनाथ सिंह ने कहा की जमीन माफिया उसकी जमीन पर कब्जा करने चाहते हैं। उसे बेच रहे हैं और म्यूटेशन तक करवा चुके हैं।  इसमें अंचलाधिकारी की भी मिलीभगत का आरोप लोकनाथ सिंह ने लगाया। उनका आरोप है की तमाम जानकारी उन्होंने अंचलाधिकारी को दी थी लेकिन कोई करवाई करने की जगह माफिया के पक्ष में जमीन का दाखिल खारिज करवा दिया। मंत्री आलमगीर आलम लोकनाथ सिंह की शिकायत सुनकर चौंक गए। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन करके इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करने का निर्देश दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N