logo

लड़की ने सहेली के साथ रची खुद के किडनैपिंग की साजिश, वजह जान हैरान रह जाएंगे

sad_girl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के लातेहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी सहेली के साथ मिलकर खुद के किडनैपिंग की साजिश रची। कई दिनों तक अपने घर से गायब रही। पकड़े जाने पर जब लड़की ने वजह बताई तो सभी दंग रह गए। फिलहाल को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि लड़की ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि मम्मी-पापा मेरी जबरदस्ती शादी करवा रहे थे। मुझे बात-बात पर डांटते थे। जिससे मैं परेशान हो गई थी। इसी कारण यह सब किया। 


रांची में रह रही थी लड़की
आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक लड़की 7 अक्टूबर से घर से गायब थी। परिजनों ने बहुत खोजा लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अपने जांच में पाया कि लड़की का किडनैप नहीं हुआ है। वह अपने मर्जी पर भागी है। लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा एक टीम बनाई गई। टीम ने लड़की के ठिकाने का पता लगाया। जांच में पता चला की लड़की रांची में कामेश्वर प्रजापति के घर में रह रही है। लड़की को वहां से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। वहीं संरक्षण देने वाले कामेश्वर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 


दोस्त ने दिया साथ
पुलिस ने बताया कि लड़की ने घर वालों से परेशान होकर अपने आपहरण की साजिश रची थी। जिसमें उसका साथ उसकी सहेली ने दिया था। लड़की ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वो उसकी जबरदस्ती शादी करवा रहे थे। उसे स्कूल जाने से मना करते थे। बात-बात कर डांट देते थे। जिससे तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N