logo

झुमरी तिलैया : राज्य पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में धराये युवक-युवती

a721.jpg

कोडरमा: 

झारखंड राज्य पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। मौके से 4 युवतियों और 6 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मामला झारखंड के कोडरमा जिला स्थित झुमरी तिलैया का है। राज्य पर्यटन निगम के इस रेस्टोरेंट का संचालन ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी केमुताबिक, उक्त स्थान से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। रेस्टोरेंट, मैनेजर मौके से फरार हो गया है।

गिरफ्तार युवक-युवतियों से पूछताछ जारी
न्यूज वेबसाइट एबीपी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस गिरफ्तार युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की भी तैयारी है। आरंभिक जांच में ये पता चला है कि सेक्स रैकेट के पीछे कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। इसका कनेक्शन बिहार और बंगाल से भी है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहराई से छानबीन शुरू की है।

कहा जा रहा है कि कई सफेदपोश भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। फिलहाल, इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि लंबे समय से झारखंड राज्य पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में देह-व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। अब कार्रवाई हुई है। 

पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है
हाल में सरायकेला जिले के गम्हरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह स्थित रोड नंबर-10 में भी सेक्स रैकेट को भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने यहां से 3 महिलाओं और 1 पुरुष को पकड़ा था। वहां आरएस रजक नाम के व्यक्ति के घर में ही सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। यहां से हिरासत में ली गई महिलाओं ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि वे टाटानगर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की रहने वाली हैं।

झुमरी तिलैया सेक्स रैकेट का संबंध भी पश्चिम बंगाल से जुड़ रहा है।