logo

TV रिमोट को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; 6 माह पहले ही हुई थी शादी 

TV1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला के पति पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति ने 6 महीने पहले गोवा में प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही आईटी कंपनी में काम करते थे और 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। मृतका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहा था और अधिक दहेज की मांग कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात टीवी रिमोट को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। गुस्से में पति घर छोड़कर चला गया। अगली सुबह लौटने पर उसने पत्नी को फांसी के फंदे से लटका पाया।  


  

Tags - Telangana News Telangana Hindi News Hyderabad News Suicide