logo

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित BJP के 4 पूर्व मंत्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, ACB भेजेगा नोटिस!

bjp20.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
भाजपा के पांच पूर्व मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में एसीबी नोटिस जारी कर सकता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पांचो मंत्री के खिलाफ दर्ज पीई के अनुसार प्रत्येक पर एक-एक डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। पांचो पूर्व मंत्रियों में झारखंड भाजपा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के साथ नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादवा और लुइस मरांडी शामिल हैं। 


हेमंत कैबिनेट से जांच को मिली थी स्वीकृति 

दरअसल, 2020 में झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। पंकज कुमार नामक व्यक्ति ने पांचो मंत्रियों के खिलाफ यह याचिका दायर की थी। दायर जनहित याचिका में बताया गया कि रघुवर सरकार के 2014-19 कार्यकाल के दौरान इन पांचो मंत्रियों के सम्पत्ति में 200 से लेकर 1100 प्रतिशत अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। इसके बाद हेमंत सरकार ने संज्ञान लिया और इसकी गोपनीय जांच कराई तो पाया की मंत्रियों के सम्पत्ति में 1100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई । इसके बाद 25 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की बैठक में पांचो मंत्रियों के खिलाफ जांच की स्वीकृति दी गई।