logo

कोडरमा नाव हादसा अपडेट : पंचखेरो डैम से बरामद हुआ 2 शव, 6 की तलाश अब भी जारी 

NAAV.jpg

गिरिडीह: 
रविवार को पंचखेरो डैम (Panchkhero Dam) में दर्दनाक हादसा हुआ, यहां नाव पलटने से 8 लोग डैम में डूब गयें। अभी तक दो का शव बरामद हुआ है। सीताराम यादव और सैजल का शव मिला है। NDRF  की टीम बाकी लोगों को तलाशने में जुटी है। कोडरमा और गिरिडीह दोनों ही जिला के अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।  


कैसे हुई घटना 
बताया जा रहा है कि पंचखरो डैम में छोटी नाव पर 10 लोग सवार होकर सैर कर रहे थे। तभी नाव पलट गयी। इससे नाव पर सवार 8 लोग डूब गए हैं, जबकि एक व्यक्ति तैरकर निकल गया। नाव चलाने वाला भी लापता है। इदर डैम के पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सिर्फ दो लोगों का शव मिला है। 


डूबने वालों में ये लोग शामिल 
पलक कुमारी (14 वर्ष, पिता प्रदीप सिंह), शिवम कुमार (12 वर्ष, पिता प्रदीप सिंह), सीताराम यादव (पिता बासुदेव यादव), सेजल कुमारी (12 वर्ष, पिता सीताराम यादव), हर्षल कुमार (14 वर्ष, पिता सीताराम यादव), छोटी कुमारी (06 वर्ष, पिता सीताराम यादव), राहुल कुमार (16 वर्ष, पिता प्रफुल सिंह), अमित कुमार सिंह (14 वर्ष, पिता प्रफुल सिंह) सवार थे।