logo

हादसा : तालाब में नहाने गये तीन बच्चों में दो की मौत, गांव में पसरा मातम

dommm.jpg

डोमचांचः
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के सिमरिया मन्ना तालाब में उस वक्त कोहराम मच गया जब तीन बच्चे अचानक ही तालाब में डूबने लगे। घटना गुरुवार की दोपहर की है। तीन बच्चों में दो की मौत हो गई वहीं एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


कपड़ा धोने गयी थी महिलाएं
बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 कपड़ा धो रही महिलाओं ने सभी बच्चों को घर भेज दिया। मगर बच्चे घर नहीं जाकर तालाब के दूसरे छोर पर चले गये, और जाकर नहाने लगे। इसी दौरान तीन बच्चे डूबने लगे। बच्चे रोने लगे तो आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह तीनों को निकाला, मगर दो की मौत हो गयी। मृतक बच्चों में पिंकू यादव के 7 साल के बेटे पुष्कर कुमार और गझंडी निवासी रंजीत यादव के 7 साल के बेटे नीतीश कुमार शामिल है। वहीं अनिल सिंह की 10 साल की बेटी खुशी अस्पताल में है।


हड़कंप मच गया 
तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए, तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।