logo

पटना : आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे झारखंड पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, 2 अन्य लोग भी शामिल

spi.jpg

रांचीः 

आतंकवादी संगठन सिमी से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक झारखंड पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अतहर परवेज और झारखंड पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जलालुद्दीन शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों PFI और SDPI पार्टी के झंडे के तर्ज पर अपने काम को अंजाम देते थे। दोनों किराए के घर में रहकर छात्रों को मार्शल आर्ट के साथ शारीरिक शिक्षा के नाम पर अस्त्र-शस्त्र की ट्रेनिंग दिया करते थे। उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने और आतंकवादी गतिविधि करने के लिए ब्रेनवॉश करते थे। 

 

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे
पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी बड़ी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने वाले थे। अतहर परवेज पहले से ही सिमी का कार्यकर्ता है। पटना के गांधी मैदान में बम ब्लास्ट कांड में गिरफ्तार आतंकवादियों के लिए बेलर का काम भी अतहर परवेज ने ही किया था। फिलहाल पुलिस पाकिस्तान सहित कई देशों से तार जुड़े होने की जांच कर रही है। दोनों देश विरोधी गतिविधियों में लोगों को शामिल होने के लिए मुहिम चला रहे थे। दोनों को पटना के फुलवारी शरीफ से गिरफ्तार किया गया।  

 

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की तैयारी 
दोनों आरोपी प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगों को अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित  करने को कहा करते थे। इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई तो कई दस्तावेज मिले। इनके ठिकाने से पीएफआई का झंडा, पंपलेट, बुकलेट समेत गुप्त दस्तावेज बरामद किए हैं। जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए मुहिम चलाने से संबंधित दस्तावेज भी शामिल हैं।