logo

पुलिस चेकिंग देख भाग रहे 2 युवकों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत 

POLICE_CHECKING.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के परसुडीह थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बी. वेद स्वरण (64 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टिनप्लेट रोड नंबर 10 के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बी. वेद स्वरण वृद्धा पेंशन के काम से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय (BDO ऑफिस) गए थे। काम पूरा कर जब वे कार्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे थे, तभी करनडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार 2 युवकों ने अचानक परसुडीह थाना के पास पुलिस चेकिंग देखकर यू-टर्न ले लिया। इसी दौरान उनकी बाइक बी. वेद स्वरण की स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेद स्वरण गंभीर रूप से घायल हो गए।  

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस बाइक सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।


 

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Police Checking Road Accident Death