logo

RIMS से भागा इलाजरत कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

rims_ranchi6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के रिम्स में इलाजरत एक कैदी फरार हो गया है। वो पिछले 10 अक्टूबर से यहां भर्ती था। अहले सुबह पुलिस को चकमा देकर वो भागने में कामयाब रहा। बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है। कैदी को रांची जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था। कैदी का नाम सूरज मुंडा है। 

सीसीटीवी फुटेज जांच से पुलिस को मिली जानकारी 

बरियातू पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार सूरज को 10 अक्टूबर को रिम्स में इलाज कराया गया था। वह 31 अक्टूबर की अहले सुबह 2 से 3 बजे के बीच फरार हुआ। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज जांच से इस बात की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि करीब दो महीने पहले सूरज को चोरी के आरोप में चुटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा दिया गया था। 

मानसिक रूप से बीमार था सूरज

पुलिस ने बताया कि जेल में बंद होने के बाद सूरज की हरकतें मानसिक रोगियों जैसी हो गई थी। जिसके बाद जेल के डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। इस बाद की जानकारी रांची थाना को दी गई है। पुलिस कैदी की खोज में जुट गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N