logo

वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, टोटो चालक की पिटाई मामले में ASI हुआ निलंबित

SUSPEND252.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पुलिसिया वर्दी का रौब दिखा कर बेकसूर टोटो चालक के साथ मारपीट करने के मामले में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने आरोपी ASI को निलंबित कर दिया है, दरअसल 24 फरवरी को ASI सुधीर कुमार सिंह बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन से जामताड़ा बाजार जा रहे थे इसी दौरान बिना किसी ठोस कारण के एक टोटो चालक के साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस के आचरण पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए, वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जामताड़ा एसपी ने संज्ञान लिया और रौबदार ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस खबर को द फॉलोअप ने प्रमुखता से दिखाया ताकि निर्दोष टोटो चालक को इंसाफ मिल सके जिसके बाद जामताड़ा एसपी को मजबूरन मनचले पुलिस वाले को निलंबित करना पड़ा।  

जामताड़ा पुलिस ने यह माना है कि यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। बिना किसी कारणवश पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर एक साधारण टोटो चालक से मारपीट करना कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसे आचरण से जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल होती है। वहीं इस कार्रवाई से जामताड़ा पुलिस ने यह साफ संदेश दिया है की कानून के रक्षकों को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। आम जनता ने जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता के इस त्वरित निर्णय का स्वागत किया है, जिससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बहाल हो सके।

Tags - Jamtara Jharkhand Police Superintendent of Police ASI Sudhir Kumar Singh suspension police misconduct abuse of power uniform intimidation toto driver assault