logo

जामताड़ा : इरफान अंसारी को ग्राम प्रधानों ने घेरा, विधायक ने आश्वस्त किया- नहीं चलने देंगे पदाधिकारियों की मनमानी 

irfan4.jpg

जामताड़ाः
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को आज नारायणपुर मोड़ के पास ग्रामीणों ने 1 घंटे के लिए रोक लिया था। उनकी गाड़ी रोककर ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को रखा। उन्हें बताया गया कि भाजपा सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है।  झारखंड में आप की सरकार जो हमारे साथ न्याय करेगी लेकिन कुछ पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण हमारी मांगों को जानबूझकर दबाया जा रहा है। इसके बाद विधायक विधायक इरफान अंसारी ने ग्राम प्रधानों को काफी देर समझाया इसके बाद भरोसा दिलाया कि हेमंत सोरेन सरकार आपके साथ खड़ी है और पदाधिकारियों के मनमानी यहां नहीं चलने देंगे। आप लोगों की मांगों पर जल्द सरकार संज्ञान में लेकर सकारात्मक निर्णय लेगी।