logo

बेटी को टेस्ट में ग्रेड-B मिला तो मां ने छीन लिए बिस्तर और कंबल, फिर सोशल मीडिया में किया सख्ती का शो ऑफ

bgrade.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अक्सर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों के अच्छे मार्क्स आए। ऐसे में वह बच्चों पर सख्ती भी करते हैं। लेकिन एक महिला ने अपनी बेटे को खौफनाक सजा दी है। उसने सोशल मीडिया पर बताया है कि कैसे कम नंबर आने पर उसने अपनी बेटी को सजा दी है। उसने गर्व के साथ सारी बादें डिटेल में बताई है कि कैसे उसने अपनी बेटी बुरी तरह सजा दिया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को ए ग्रेड नहीं मिला था जिससे वह गुस्सा हो गई थी। 


महिला ने क्या लिखा है
महिला ने लिखा- 'मेरी 15 वर्षीय बेटी को आज क्लास टेस्ट में बी ग्रेड मिला. ऐसे में मैंने उसका फोन, लैपटॉप, टीवी, बेडरूम का दरवाजा, बिस्तर, तकिए और कंबल दो सप्ताह के लिए छीन लिए हैं. क्या मुझे और कुछ करना चाहिए था?' उसकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए, एक यूजर ने कहा- "आप एक राक्षस हैं. ए और बी सबसे अच्छे ग्रेडों में से एक है, आपकी उम्मीदें बहुत अधिक हैं और न केवल उसका फोन, बल्कि उसका बिस्तर, तकिए और कंबल भी आपने ले लिए हैं?!