रांचीः
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात तूफान असानी का प्रभाव अब कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। राज्यों में बारिश के साथ तेजी से हवाएं चल रही है। तूफान के कारण चेन्नई एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई है। तूफान असानी का असर झारखंड के भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है। विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर कुमार ने बताया कि चक्रवात ‘असानी’ विशाखापत्तनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। उनके अनुसार आज रात तक शायद तूफान उत्तर –पश्चिम की ओर बढ़ेगा और इसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेने की संभावना है।

24 घंटे में तूफान के कम होने की संभावना है
आगे कुमार ने बताया की अगले 24 घंटों में संभावना है की आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगे। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 10 से 13 मई तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल झारखंड में इस तूफान का कोई विशेष असर नहीं देखने को मिल रहा है।

राज्य के कई जिलों में दिखेगें इसके असर
आपको बता दें की चक्रवात असानी के असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिलेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में चक्रवात के कारण मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बीते दिनों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत है।