logo

झारखंड : प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल संचालक फरार 

तोज.jpg

कोडरमा: 

झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई है। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। फिहलहाल क्लीनिक संचालक और बाकी कर्मी फरार हैं। तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तिलैया डैम की रहने वाली कौशल्या देवी शुक्रवार को क्लीनिक पहुंची थी। महिला का ऑपरेशन 7 अक्टूबर को किया गया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रविवार को फिर महिला के पेट में दर्द होने लगा उसे दवा दी गई। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती गई।


पहले भी लगे हैं आऱोप 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज की हालत बिगड़ी तो अस्पताल के सभी स्टाफ क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए।  महिला ने क्लीनिक में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर कौशल्या का इलाज होता तो वह बच जाती। इधर इस घटना के बाद क्लीनिक में एडमिट अन्य मरीज काफी परेशान दिख रहें हैं। इससे पहले भी इस क्लीनिक में इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का आरोप लगता रहा है। इससे पहले भी यहां इलाज के दौरान कई मरीजों की मौत हो चुकी है।