logo

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल का सश्रम कारावास, जुर्माना भी देना होगा

arresying1.jpeg

रांची 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी पाने पर अदालत ने मांडर के रहने वाले आफताब अंसारी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ मुजरिम को 20 हजार का जुर्माना भी भरने के लिए कहा गया है। दुष्कर्म मामले में पोस्को की विशेष अदालत में सुनवाई चल रही थी। अदालत ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर अंसारी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। 

मांडर में दर्ज किया गया था मुकदमा 
बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म का ये मामला अपैल 2022 का है। घटना को लेकर नाबालिग लड़की के परिजनों ने मांडर थाना में अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पोस्को की विशेष अदालत में सुनवाई की जा रही थी। इस मामले में आज सजा सुनाई गयी। इस मामले में परिजनों ने पहले अपहरण का केस दर्ज कराया था। बाद में नाबालिग ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है।  


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn