logo

झारखंड के इन 12 जिलों में दो दिन तक भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

वोीगेप31.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के 12 जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव बना हुआ है, जिसका असर झारखंड के उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में दिखेगा। मंगलवार से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में 27-28 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।


मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई इलाकों में एक सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने की संभावना है।


कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटे की बात करे तो सबसे अधिक 118.4 मिमी बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में दर्ज की गई। रांची में 0.6, डालटनगंज में 8.0, चतरा में 1.0, खूंटी में 54.5, लोहरदगा में 0.5, सिमडेगा में 0.5 मिमी बारिश हुई। रामगढ़ में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 

Tags - Rain Rain Se Alert Yellow Alert Weather News Mausam News