logo

जामताड़ा : जिसकी निकलनी थी बारात..उठी उसकी अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशियां

accident1.jpg

जामताड़ा: 

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की 11 मई को शादी होने वाली थी। युवक और उसका पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था लेकिन किस्मत को शायद को कुछ और ही मंजूर था। मृत युवक की पहचान महेश कुमार यादव के रूप में हुई। महेश मिहिजाम थानाक्षेत्र अंतर्गत कुर्मीपाड़ा पाइपलाइन के पास का रहने वाला था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

मिहिजाम जाने के दरम्यान हुआ हादसा
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार (14 अप्रैल) को महेश अपने दोस्त विजेंद्र सिंह की बाइक पर सवार होकर जामताड़ा से मिहिजाम जा रहा था। इसी दौरान शहरडाल स्थित ओवरब्रिज के निकट विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आर रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महेश और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। कहा जा रहा है कि महेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। यही मौत की वजह बनी। 

सड़क दुर्घटना में महेश को लगी थी गंभीर चोट
दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया। यहां महेश की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों उसे धनबाद नहीं ले गये बल्कि दुर्गापुर स्थित द मिशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहीं इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। महेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।