सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बुजुर्गों को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
महज 30 रुपये के लिए नाई ने एक युवक पर कैंची से हमला कर दिया। बता दें कि नाई ने युवक के पेट में कैंची घोंप दी। इस हमले में युवक की आंत बाहर निकल आई।
एक 22 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को लेकर सरकार पर वित्तीय बोझ बढ गया है। मिली खबर के मुताबिक सीएजी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि लाड़ली बहन योजना के कारण महाराष्ट्र सरकार पर 2 लाख करोड़ का बोझ बढ़ गया है।
मुंबई के एक कार्यकर्ता ने RTI के जरिए सोमवार को एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अब तक विभिन्न मीडिया के माध्यम से विज्ञापन और प्रचार पर ₹4,343.26 करोड़ खर्च किए हैं।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 2025 के लिए सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ESIC PGIMSRs और ESIC मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े पदों को भरने का उद्देश्य है।
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर योजना के तहत IAF Agniveervayu पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (SoU) परिसर के जंगल सफारी में एक जंगली तेंदुआ घुस आया और एक काले हिरण (ब्लैकबक) को मार डाला।
एक शादी समारोह में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी, कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गई। मामला खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया स्थित शिव मंदिर का है, जो शादी की रस्मों के बीच घटित हुआ।
जालसाजों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी बन लूट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि चोरों ने नकली ED अधिकारी बनने का नाटक कर एक घर में छापेमारी की।
गुजरात के पोरबंदर में कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस पॉलिसी की शुरुआत मेरठ से की गई है, जिसके तहत अब अविवाहित जोड़ों को चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी।